ज्योतिष सेवा सदन "झा शास्त्री "{मेरठ उत्तर प्रदेश }

निःशुल्क ज्योतिष सेवा ऑनलाइन रात्रि ८ से९ जीमेल पर [पर्तिदिन ]

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

"देश -विदेश पाक्षिक ज्योतिष विचार ?"{11/02/ से 25/02/2013 तक }

   "देश -विदेश पाक्षिक ज्योतिष विचार ?"{11/02/ से 25/02/2013 तक }
-----"एक राशौ यदा यान्ति चत्वारः पञ्च खेचराः ।प्लाव्यन्ति महीं सर्वा रुधिरेण जलेन वा ।।---भाव --इस योग के कारण मास पर्यन्त कहीं प्राकृतिक महोत्पात तो कहीं सामाजिक दंगे -फसाद ,आतंकी -उत्पात ,युद्धादि के कारण रक्तपात होगा ।जनता इधर से उधर भागती फिरेगी ।सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बरतनी पड़ेगी ।राजनीति में अकल्पित उलटफेर संभव है ।--नेपाल ,पाकिस्तान ,अफगानिस्तान ,श्रीलंका, अंडमान निकोबार ,द्वीपसमूह में तीखी प्रतिक्रिया होगी ।विज्ञानं तथा खेलजगत में भारत को नई उपलब्धि मिलेगी ।
 ------तेजी मंदी विचार ----तेजी बरकरार रहेगी ।बुध +शनि के गति बदलने से भावों में विशेष तेजी होगी ।
      -----बुध शनि जेहि पक्ष में ,गति बदलते जाय ।मार्किट के भाव सब ,नित नूतन हो जाय "-----अर्थात -सीसा ,सिल्वर ,रांगा ,,रंग -रोगन ,प्लास्टिक ,कबाड़ ,ऊनी -सूती वस्त्र ,श्रृंगार -प्रसाधन एवं निर्माण की वस्तुएं ,चावल ,चीनी ,काफी ,मेवा ,मिष्ठान्न ,मिर्च -मसाले आदि के भाव बढेंगें ।
------आकाश लक्षण ---पक्ष के अंत में मौसम ख़राब होगा ,यथा ---"उद्याग्रस्त गतः शुक्रों बुधश्च वृष्टि कारकः ।चलत्य अङ्गार्के वृष्टि स्त्रिधा वृष्टिः शनैश्च्रैह ------मेघ गर्जन ,विद्युत्पात ,आंधी -तूफानके साथ हल्की वर्षा होगी ।ओले पड़ने ,बर्फ गिरने से क्षति होगी ।कोहरा छाने ,दुर्दिन होने से यातायात में बाधा पड़ेगी ।
-----विशेष ----मघा सोमयुता माघी पूर्णिमा ---अर्थात इस वर्ष महापुण्य दायका कही जायेगी माघ सोम पूर्णिमा को ।---------निवेदक -ज्योतिष सेवा सदन {मेरठ -उत्तर प्रदेश }
             निःशुल्क ज्योतिष सलाह हेतु सभी महानुभावों का हम स्वागतक करते हैं ।एकबार कोई भी ,मित्रता से ज्योतिष सलाह संपर्क सूत्र द्वारा प्राप्त कर सकते हैं ।किन्तु इसके लिए नेट पर आपको जुड़ना होगा ---फेसबुक ,ऑरकुट ,जीमेल ,याहू ,होट्मेल ,नेटलोग ,इ बी बो ,ट्वीटर ,ब्लोगर ,---इत्यादि 2----संपर्क सूत्र -9897701636+9358885616---www -ज्योतिष सेवा सदन .com   



 

कोई टिप्पणी नहीं: